शेखपुरा: इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 137 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित कोई निष्काषित नही
शेखपुरा जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियां में कुल 137 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कदाचार के आरोप में कोई भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से निष्कासित नहीं किया गया। चौथे दिन पहले पाली में अंग्रेजी जबकि दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा हुई थी।