शेखपुरा: शेखूपुर डीह गांव में अज्ञात के द्वारा फोन पर धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
शेखोपुर डीह गाँव में फोन कर बार-बार जान मारने धमकी मिलने पर पीड़ित द्वारा शेखोपुरसराय थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पीड़ित मनोज कुमार के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि एक एक अज्ञात शख्श के द्वारा मेरे घर के दो मोबाइल नंबर पर बार-बार अपहरण करने एवं जान मारने की धमकी मिल रही है। जिसके लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया।