जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर श्री क्षितिज वर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अनुपम तिवारी, लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#chhattisgarh #mcbdistrict