बंजरिया: बंजरिया के नवपदस्थापित सीओ ने सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों से परिचय प्राप्त किया
बंजरिया के नव पदस्थापित सीओ कृष्ण प्रताप सिंह सोमवार को योगदान से पहले प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। कहा कि अंचल कार्यालय से दलाली प्रथा को बिल्कुल बंद किया जाएगा। देखे जाने के बाद उन पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। वे जिला में योगदान देने आए थे।