गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के युवक ने दो लोगों पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया, कहा- रकम पांच गुना करने का झांसा दिया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला जुलेपुरा निवासी शिवकुमार ने बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 2 महीने पहले उसकी पहचान गांव गौठना निवासी नेकसे से हुई थी। आरोप है कि नेकसे ने शिवकुमार से रकम पांच गुना करने का झांसा देकर कहा कि उसे 5 लाख रुपए दे और बिहार चले जहां पर उसे 25 लाख रुपए दिलाएगा।