शिवपुरी: अमोला क्रेशर सिंध नदी का जलस्तर बढा देखने पुहच रहे लोग, बारिश से क्षेत्र में बिजली कटौती हुई
शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव के पास NH-27 फोरलेन पर बने सिंध नदी के पुल के नीचे शुक्रवार को नदी का जलस्तर बढ़ता नजर आया। ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के चलते सिंध नदी में पानी की आवक बढ़ी है। जलस्तर बढ़ने की जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीण नदी का नजारा देखने के लिए पहुंचने लगे। वहीं शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सिरसौद सहित आसपास के गांवों में मूसलाधार बारिश हुई