"बदरीनाथ धाम में चोरी महापाप, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी: मुख्यमंत्री धामी"
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में है। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मंदिर में चोरी 'हत्या के समान महापाप' है और ऐसे अपराध की कोई माफी नहीं हो सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दोषियों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
Pushkar Singh Dhami
#बदरीनाथधाम #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #CharDham #Badrinath #BreakingNews #PahadSamachar #UttarakhandNews #TempleNews #Devbhoomi
Dehradun, Dehradun | Jul 8, 2026