राज्य सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अभियान के पहले पाँच दिनों में हजारों लोगों की सहभागिता दर्ज की गई, जबकि प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दावा किया गया।