गोबिंदपुर राजनगर: 18 घंटे बाद झाड़ी में मिला युवक का शव, नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था प्रद्युम।
राजनगर थाना क्षेत्र के रांझड़ और छोटाकांकी गांव के समीप स्थित पुराने डैम में मंगलवार को नहाने के दौरान तेज बहाव में बहकर लापता हुए करीब 28 वर्षीय प्रोद्युम कुंभकार का शव बुधवार सुबह करीब 8 बजे बरामद कर लिया गया। करीब 18 घंटे तक चले सघन खोज अभियान के बाद युवक का शव छोटाकांकी पुराने डैम के ऊपर झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम