☀️ पीएम सूर्य घर योजना: लंबित ऋण आवेदनों के लिए 01 एवं 03 अक्टूबर को विशेष अभियान
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति एवं बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई।
🏦 01 एवं 03 अक्टूबर, 2026 को संबंधित बैंक शाखाओं में विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभुकों के लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।
🔹 बैंक शाखाएं लंबित आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर करेंगी जांच एवं निष्पादन।
🔹 कनीय विद्युत अभियंता (JE) एवं अधिकृत वेंडर लंबित आवेदन वाले लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से करेंगे संपर्क।
🔹 लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बैंक शाखा में उपस्थित कराने के निर्देश।
🔹 बैंक, विद्युत विभाग एवं वेंडर आपसी समन्वय से आवेदन संबंधी कमियों का उसी दिन समाधान सुनिश्चित करेंगे।
📢 जिला प्रशासन की अपील— जिन लाभुकों का ऋण आवेदन बैंक स्तर पर लंबित है, वे 01 एवं 03 अक्टूबर को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बैंक शाखा में उपस्थित होकर विशेष अभियान का लाभ उठाएं।
☀️ लक्ष्य— अधिकाधिक घरों तक रूफटॉप सोलर, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा और पात्र लाभुकों को ऋण सुविधा का त्वरित लाभ।
#पीएमसूर्यघर #मुफ्तबिजलीयोजना #सौरऊर्जा #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद