कुटुंबा: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ अंबा में सवर्ण समाज ने भरी हुंकार, विरोध मार्च की तैयारी पर मंथन
यूजीसी के 2026 के नए नियमों को लेकर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबा में सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवर्ण समाज के अभिभावक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। मंच के सदस्यों ने यूजीसी के नए प्रावधानों पर अपनी आपत्तियां रखते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग