बच्ची और नेवले की अनोखी दोस्ती, घर के बाहर घंटों चलता रहा खेल #वायरल #वीडियो #News #reporting/ #awareness
गोरखपुर। घर के बाहर खेल रही एक बच्ची के पास अचानक खेत से निकलकर एक नेवला पहुंच गया। नेवला बच्ची से डरने के बजाय उसके साथ खेलने लगा। कभी वह बच्ची के हाथ-पैर पर कूदता तो कभी उसके सामने खड़ा होकर उसे निहारता।
हैरानी की बात यह रही कि बच्ची भी बिना डरे नेवले के साथ खेलती रही। नेवले ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यह नजारा देखकर बच्ची की मां पहले तो घबरा गईं, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें समझ आया कि नेवला बच्ची के साथ खेल रहा है। बच्ची और नेवले की यह अनोखी दोस्ती देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।