पलिया: बुलडोजर से बेघर हुए राजाराम के परिवार के पास पहुंचे विधायक रोमी साहनी, दी ₹1 लाख की मदद और नया मकान बनवाने का आश्वासन
लखीमपुर खीरी के पलिया खुर्द गांव में 2 सितंबर 2026 को अदालत के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर राजाराम प्रजापति (पुत्र रघुवर दयाल) का मकान ढहाए जाने के बाद, क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पीड़ितों का दर्द बांटने उनके गांव पहुंचे। विधायक ने पहुंचते ही बेघर हुए परिवार को दी एक लाख की सहायता।