गुलाबगंज: केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह ने मामा कोचिंग का किया शुभारंभ, गुलाबगंज से भाजपा कार्यकर्ता व विद्यार्थी रहे उपस्थित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में मामा कोचिंग के नाम से निशुल्क कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। उसकी शुरुआत विदिशा विधानसभा से की गई। इस दौरान रविवार रात 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में गुलाबगंज से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।