पोड़ैयाहाट: झारखंड में मानसून जल्द आने के संकेत, मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 जून तक पहुंचने की संभावना
झारखंड में मौसम विभाग ने मॉनसून की जल्द एंट्री के संकेत दिए हैं। 5 से छः जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग रांची से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से आने वाली हवाएं मानसून के आने का संकेत दे रही है हालांकि एल नीनो का प्रभाव देखने को मिल सकता है अगर सब कुछ ठीक रहा तो जून के पहले हफ्ते तक झारखंड में मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है।