मेरठ: मेरठ का चार्ज संभालते ही तेवर में दिखे SSP विपिन टाडा, कहा- अपराध-अपराधी पर लगेगी लगाम व अच्छे पुलिस वाले होंगे प्रमोट
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 तेज़ तर्रार अधिकारियों में शुमार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा ने एसएसपी मेरठ का चार्ज लेते ही कड़े तेवर दिखा दिये हैं।क्राईम कंट्रोल करने का लक्ष्य लेकर आये एसएसपी विपिन टाडा ने मीडिया से मुखात्बि होते हुए अपना परिचय दिया।2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा ने बताया कि वो गलत काम करने वालों के सख्त खिलाफ हैं।