मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में बस की टक्कर से युवक की हुई माैत, हादसे के बाद चालक बस लेकर हुआ फरार
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसे में बस की टक्कर से एक बाइक सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।सड़क पार करने के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने मारी थी टक्कर।