मेरठ: रोहटा क्षेत्र में दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, पड़ोसी से मारपीट हुई थी, मुकदमे में एफआर लगाने के मांगे थे 20 हजार रुपये
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 यूपी पुलिस के दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरोगा का नाम आशुतोष है। जिसने मकबूल नाम के आदमी से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। दरोगा आशुतोष को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। दरोगा सरुरपुर थाने की खिवाई चौकी पर इंचार्ज है।