स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी कराती है बोध :- अमीना महंत राजगौर
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संस्कार वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह उमंग से मनाया
Kullu Times
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संस्कार वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग से और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, भाषण तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, देश की एकता, अखंडता तथा जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या अमीना महंत राजगौर ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना के साथ जीवन जीने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने यह भी कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्वों के उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमारे विचारों, व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
Kullu, Kullu | Aug 15, 2026