खोदावंदपुर: फर्जी क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी, अधिकारियों की टीम ने मचाया हड़कंप
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित निजी क्लिनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर छापेमारी किया। छापेमारी टीम में बीडीओ नवनीत नमन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि दिलीप कुमार दिवाकर समेत अन्य शामिल थे।