खोदावंदपुर: फफौत गांव में ईद मिलन समारोह, पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा- ईद प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है
ईद मिलन आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब बिहार और देश के प्रगति की कामना करते हैं। तथा आप सबको ईद की मुबारकबाद देते हैं। हमारा मानना है कुछ लोग समाज में द्वेष बो रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उपर्युक्त बातें पूर्व विधायक सह इंडिया गठबंधन के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड अवधेश कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे कही।