खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर प्रखंड में आपसी भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फितर
सोमवार को सुबह करीब सात बजकर तीस मिनट पर खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दरगाह टोला स्थित ईदगाह, फफौत, नुरुल्लाहपुर, सागी, सिरसी, तेतराही, खोदावंदपुर एवं मेघौल समेत अन्य गांवों में करीब एक माह रमजान बीत जाने के बाद मुसलमान भाइयों ने नमाज़ अदा किया।