खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में बिजली बिल वसूली का लक्ष्य पार, कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जश्न
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा खोदावंदपुर सेक्शन को एक करोड़ 94 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें विधुत विभाग के कनीय अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक सहायक दीपशिखा कुमारी, मानवबल, एमआरसी, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मियों के सहयोग से तीन करोड़ से अधिक बकाये बिजली बिल वसूली की गयी।