सरधना: खेवान मोहल्ले में शराब और गांजा बेचने वालों की शिकायत करना मोहल्ले के लोगों को पड़ा भारी, मिल रही है धमकी
सरधना नगर क्षेत्र के मोहल्ला के खेवन में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेच रहे लोगों की शिकायत करना क्षेत्रीय लोगों को उसे समय भारी पड़ गया जब दबंग लोगों ने शिकायत करने वालों के घर पहुंच कर उनको धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद डरे सहमे क्षेत्र के लोगों ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी तथा दबंग लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।