प्रतापगढ़: मांधाता बाजार में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पति पर प्रताड़ना का आरोप
मांधाता नगर पंचायत के वार्ड-2 में गुरुवार सुबह 11 बजे 26 वर्षीय अंजू पाल का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति सूर्य प्रकाश पर दूसरी महिला से संबंध और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।