लालगंज: बरदह थाना क्षेत्र में इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर चंद्रसेन यादव को गिरफ्तार किया
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को सरायमोहन तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । आरोपी की पहचान चंद्रसेन यादव के रूप में की गई है ।