Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image

उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली 2026 , स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ कुंदन कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखण्ड समन्वयकों को निर्देशित किया कि स्वच्छता के निर्धारित सभी मापदंडों की गहन समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर उनमें अपेक्षित प्रगति लाएं। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्थित सभी आधार केंद्र का नियमित निरीक्षण करें एवं उससे संबंधित मासिक प्रतिवेदन प्रत्येक माह के दूसरी तारीख को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी मोतिहारी एवं रक्सौल डिवीजन को निर्देश दिया गया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करें एवं सभी जगह जल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर चिन्हित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि 01 अप्रैल, 2026 से लागू नए नियमों के तहत अब कचरा प्रबंधन केवल सफाई नहीं, बल्कि पंचायत की कानूनी जिम्मेदारी है। मुखिया जी को अपने गांव को 'जीरो वेस्ट' (कचरा मुक्त) बनाने के लिए नेतृत्व करना होगा। SWM रूल्स 2026 के क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना निर्माण एवं जागरूकता को लेकर दिनांक 5 जून 2026 को सभी पंचायत में विशेष ग्राम सभा के आयोजन का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

4 views | East Champaran, Bihar | Jun 4, 2026

MORE NEWS

छतौनी चौक के आस पास जाम की समस्या से मुक्त करने और यातायात को सुगम बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा संध्या पर नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के साथ छतौनी चौक सहित आसपास के क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले जहां तहां दुकान नहीं लगाएं इससे यातायात परिचालन बाधित होता है। जो स्थल चिन्हित है, सब्जी विक्रेता अपना दुकान वहीं लगाएं। साथ ही बस चालकों को भी निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे मनमाने तरीके से बसों को खड़ा नहीं करें, इससे यातायात परिचालन प्रभावित हो रहा है। निर्देश दिया गया कि सभी बस चालक प्रॉपर तरीके से बस स्टैंड परिसर में बस लगाएंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

छतौनी चौक के आस पास जाम की समस्या से मुक्त करने और यातायात को सुगम बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा संध्या पर नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के साथ छतौनी चौक सहित आसपास के क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले जहां तहां दुकान नहीं लगाएं इससे यातायात परिचालन बाधित होता है। जो स्थल चिन्हित है, सब्जी विक्रेता अपना दुकान वहीं लगाएं। साथ ही बस चालकों को भी निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे मनमाने तरीके से बसों को खड़ा नहीं करें, इससे यातायात परिचालन प्रभावित हो रहा है। निर्देश दिया गया कि सभी बस चालक प्रॉपर तरीके से बस स्टैंड परिसर में बस लगाएंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026

राज्य सरकार के सात निश्चय तीन  का चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य”  अंतर्गत ज़िले में 15 नव निर्मित डिग्री महाविद्यालय  की स्थापना की गई  है l सभी  डिग्री महाविद्यालय में पठन पाठन ससमय प्रारंभ हो ,के लिए चिन्हित संस्थानों का जीर्णोद्धार रंग रोगन एवं अन्य  आवश्यक कार्यों जिससे महाविद्यालय बेहतर तरीके से संचालित हो सके के आलोक में दिनांक 04/06/26 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं  सभी प्राचार्य के साथ बैठक की गयी।
 उक्त बैठक में किए जाने वाले कार्य हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया  गया। तीन सदस्यीय समिति द्वारा विद्यालय का  स्थलीय निरीक्षण करेंगे एवं महाविद्यालय की आवश्यकता अनुसार प्रतिवेदन जिलाधिकारी महोदय को समर्पित करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

राज्य सरकार के सात निश्चय तीन का चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य” अंतर्गत ज़िले में 15 नव निर्मित डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की गई है l सभी डिग्री महाविद्यालय में पठन पाठन ससमय प्रारंभ हो ,के लिए चिन्हित संस्थानों का जीर्णोद्धार रंग रोगन एवं अन्य आवश्यक कार्यों जिससे महाविद्यालय बेहतर तरीके से संचालित हो सके के आलोक में दिनांक 04/06/26 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्राचार्य के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में किए जाने वाले कार्य हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया गया। तीन सदस्यीय समिति द्वारा विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे एवं महाविद्यालय की आवश्यकता अनुसार प्रतिवेदन जिलाधिकारी महोदय को समर्पित करेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 4, 2026

*दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन*

मोतिहारी, 04 जून 2026: पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ द्वारा खेल भवन मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दो दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर आयुवर्ग के सौ की संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। माननीय सांसद राधामोहन सिंह ने खेल के प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तलवारबाजी खेल में पूर्वी चम्पारण जिला बिहार के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला के रूप में उभरा है।
पूर्वी चम्पारण के तीन खिलाड़ियों शिवम कुमार, रवि कुमार यादव एवं केशर राज ने एशियन चैंपियनशिप एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मोतिहारी की केशर राज ने दिसम्बर- 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-17 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। फरवरी- 2026 में खिलाड़ी रवि कुमार यादव ने मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-19 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।हरसिद्धि के शिवम कुमार ने नेशनल गेम्स उत्तराखण्ड में कांस्य पदक हासिल कर मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार सरकार में नौकरी पाई। जिला के दो तलवारबाजी खिलाड़ियों रवि कुमार यादव एवं केशर राज को खेलो इण्डिया स्कीम के तहत आवासीय प्रशिक्षण के लिए आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे के लिए चयनित किया गया। दो खिलाड़ी अमूल पारासर एवं आदित्य रंजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से गुजरात के विजयी भारत स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने तलवारबाजी खेल में दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदक हासिल किया है।
एथलेटिक्स खेल में सीनियर आयुवर्ग में 400 मीटर की दौड़ में पूर्वी चम्पारण के सेतु मिश्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन एशियन रिले चैंपियनशिप एवं एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कबड्डी खेल में पूर्वी चम्पारण के आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। 
माननीय सांसद राधामोहन सिंह,  मुख्य संरक्षक ई शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उप महापौर लालबाबू प्रसाद, संरक्षक श्री विजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
इस प्रतियोगिता के अवसर पर  जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया।
 सभी उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र, समृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव अप्पु कुमार, आयोजन सचिव कुमार सत्यम, अनुराग कुमार, शशि नाथ एवं अन्य के द्वारा स्वागत किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India

*दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन* मोतिहारी, 04 जून 2026: पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ द्वारा खेल भवन मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दो दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर आयुवर्ग के सौ की संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। माननीय सांसद राधामोहन सिंह ने खेल के प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तलवारबाजी खेल में पूर्वी चम्पारण जिला बिहार के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला के रूप में उभरा है। पूर्वी चम्पारण के तीन खिलाड़ियों शिवम कुमार, रवि कुमार यादव एवं केशर राज ने एशियन चैंपियनशिप एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मोतिहारी की केशर राज ने दिसम्बर- 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-17 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। फरवरी- 2026 में खिलाड़ी रवि कुमार यादव ने मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-19 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।हरसिद्धि के शिवम कुमार ने नेशनल गेम्स उत्तराखण्ड में कांस्य पदक हासिल कर मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार सरकार में नौकरी पाई। जिला के दो तलवारबाजी खिलाड़ियों रवि कुमार यादव एवं केशर राज को खेलो इण्डिया स्कीम के तहत आवासीय प्रशिक्षण के लिए आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे के लिए चयनित किया गया। दो खिलाड़ी अमूल पारासर एवं आदित्य रंजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से गुजरात के विजयी भारत स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने तलवारबाजी खेल में दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदक हासिल किया है। एथलेटिक्स खेल में सीनियर आयुवर्ग में 400 मीटर की दौड़ में पूर्वी चम्पारण के सेतु मिश्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन एशियन रिले चैंपियनशिप एवं एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कबड्डी खेल में पूर्वी चम्पारण के आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। माननीय सांसद राधामोहन सिंह, मुख्य संरक्षक ई शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उप महापौर लालबाबू प्रसाद, संरक्षक श्री विजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रतियोगिता के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया। सभी उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र, समृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव अप्पु कुमार, आयोजन सचिव कुमार सत्यम, अनुराग कुमार, शशि नाथ एवं अन्य के द्वारा स्वागत किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India

East Champaran, Bihar | Jun 4, 2026