राज्य सरकार के सात निश्चय तीन का चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य” अंतर्गत ज़िले में 15 नव निर्मित डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की गई है l सभी डिग्री महाविद्यालय में पठन पाठन ससमय प्रारंभ हो ,के लिए चिन्हित संस्थानों का जीर्णोद्धार रंग रोगन एवं अन्य आवश्यक कार्यों जिससे महाविद्यालय बेहतर तरीके से संचालित हो सके के आलोक में दिनांक 04/06/26 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्राचार्य के साथ बैठक की गयी।
उक्त बैठक में किए जाने वाले कार्य हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया गया। तीन सदस्यीय समिति द्वारा विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे एवं महाविद्यालय की आवश्यकता अनुसार प्रतिवेदन जिलाधिकारी महोदय को समर्पित करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jun 4, 2026