Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
indradevjimix
Previous slide
Next slide
धनबाद में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी-लूट के आरोप में 10 गिरफ्तार......see more
Kahara, Saharsa
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
सहरसा में पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, दो चेचेरे भाई गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Sep 9, 2026
Saharsa, Bihar | Sep 9, 2026
माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध की दो दिनों में हुई मरम्मत, उपमुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण जिला प्रशासन एवं अभियंत्रण विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना, बाढ़ अवधि तक पूरी मुस्तैदी बनाए रखने का निर्देश* सारण। बाढ़ प्रभावित सारण जिले में जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग की तत्परता और अभियंत्रण टीम की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर हुई टूटन की मरम्मत मात्र दो दिनों में पूरी कर ली गई। तटबंध की टूटन को प्रभावी ढंग से बंद करते हुए नदी के बहाव को पूर्णतः नियंत्रित कर लिया गया है। गत 06 सितंबर 2026 को गंगा नदी के उच्चतम जलस्तर के कारण उत्पन्न बैकवॉटरिंग की स्थिति के फलस्वरूप माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर तटबंध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। इसकी सूचना प्राप्त होते ही जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा के नेतृत्व में तकनीकी टीम द्वारा तत्काल स्थल पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रारंभ किया गया। अभियंत्रण विभाग की टीम द्वारा लगातार दिन-रात कार्य करते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय एवं संसाधन जुटाकर 08 सितंबर 2026 की रात तक तटबंध की टूटन की मरम्मत कर ली गई तथा नदी के बहाव को पूर्णतः रोक दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से संभावित रूप से उत्पन्न होने वाली गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। तटबंध की मरम्मत का यह कार्य जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन, नियमित पर्यवेक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग में संपन्न कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अत्यंत कम समय में टूटन की मरम्मत संभव हो सकी। आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा माही नदी के उक्त तटबंध स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध की मरम्मत कार्य की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से किए गए कार्य एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। माननीय उपमुख्यमंत्री ने तटबंध की टूटन की शीघ्र मरम्मत एवं नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन, पूरी प्रशासनिक टीम तथा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा एवं उनकी तकनीकी टीम द्वारा किए गए त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की अवधि समाप्त होने तक पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता बनाए रखें। साथ ही तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की क्षति अथवा संभावित खतरे की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ़ की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिले के संवेदनशील तटबंधों एवं स्थलों की सतत निगरानी एवं नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन एवं अभियंत्रण विभाग की टीमें किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
Saharsa, Bihar | Sep 9, 2026
📍सोनपुर (सारण) अवर निबंधन कार्यालय, सोनपुर में ई-निबंधन सेवा के अंतर्गत निबंधन संपन्न करते हुए पक्षकार को निबंधित दस्तावेज़ का परिदान किया गया, जिसके उपरांत पक्षकार द्वारा ई-निबंधन को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया गया। 📄निबंधन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विभाग की हेल्पलाइन से संपर्क करें। ➡️ आपकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 📞 टोल-फ्री नंबर: 14544 / 0612-3522300
Saharsa, Bihar | Sep 9, 2026
राष्ट्रीय पोषण माह का वर्चुअल शुभारंभ, 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आज वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सारण जिला प्रशासन द्वारा भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की गई। राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान पोषण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर व्यापक स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए समाज कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सूचना एवं जनसंपर्क, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका (BRLPS), राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आयुष समिति, कला संस्कृति एवं युवा तथा नगर विकास एवं आवास विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वित रूप से पोषण संबंधी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं बाल विकास गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन युक्त पोषण आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजा एवं पौष्टिक भोजन, सामुदायिक सहभागिता, स्वामित्व एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ एवं अंतरण के संबंध में भी व्यापक जागरूकता एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, पंचायतों एवं अन्य सामुदायिक स्थलों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित करने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
Saharsa, Bihar | Sep 9, 2026
ठुकरा के मेरा प्यार 2’ का ओटीटी पर धमाल, भागलपुर पहुंचीं संचिता बसु; फैंस का जताया आभार.......see more
Kahara, Saharsa | Sep 9, 2026
रजंदीपुर में बाढ़ का खौफनाक मंजर, पानी के बीच फंसी लोगों की जिंदगी
Kahara, Saharsa | Sep 9, 2026
साध्वी ऋतम्भरा ने KIIT और KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखता है तपस्या, मेहनत और समर्पण का असली अर्थ......see more
Kahara, Saharsa | Sep 9, 2026