नीम चक बथानी: बथानी में एक युवक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव जाने वाली सड़क पर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष के प्रभार में रहे प्रीति कुमारी ने बताया कि रात्रि गश्ती टिम के द्वारा सड़क पर घूम रहे एक युवक को एक देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया और गुरुवार को उसे जेल भेज दिया