बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने बेलई गांव में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 29 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलई गांव में कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मिर्जापुर निवासी सोनू कटारिया (28 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।