कोल: पापड़ी सिद्धपुर में बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 30, 2025 पापड़ी सिद्धपुर में बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 45 वर्षीय संतोषी देवी गांव में अपने एक घर से दूसरे घर जा रही थी। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हुई थी। इलाज जेएन मेडिकल में चल रहा था जहां बुधवार शाम मौत हो गई।