कोल: धनीपुर मंडी के पास से पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से 12 बोर की DBBL बंदूक और 2 कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त चेतन उर्फ चिंटू पुत्र गिर्राज सिंह को धनीपुर मंडी दुकान नंबर 22A, A23 पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी DBBL बंदूक 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किए।अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत अभियुक्त को बुधवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।।