कोल: महुआखेड़ा में प्रमुख बिल्डर पर किसान की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, मैरिस रोड पर की गई प्रेसवार्ता
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 महुआखेड़ा में प्रमुख बिल्डर पर किसान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि बिल्डर ने किसान से 6 बीघा जमीन खरीदने की बात कही थी। किसान ने अपनी जमीन बेचने से इनकार कर दिया। आरोप है की जमीन न बेचने के चलते उक्त बिल्डर किस को धमकियां दे रहे हैं और जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।