अररिया: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया में जागरूकता वेबिनार, पात्र छात्राओं को मिलेगा ₹30 हजार वार्षिक सहयोग
Araria, Araria | Aug 13, 2026 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 को लेकर छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।