आमला: जनपद चौक से लेकर पीर मंजिल तक नपा ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए मार्ग किया परिवर्तित,वाहन चालक हो रहे परेशान
Amla, Betul | Jul 19, 2026 आमला तहसील मे 19 जुलाई को 2 बजे करीब आमला नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा जनपद चौक से लेकर पीर मंजिल तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं।वही इस मार्ग पर संबधित अधिकारी व ठेकेदार द्वारा मार्ग परिवर्तित कर दिया हैं। निर्माण कार्य होने से वाहन चालकों को दिक्क़तो का सामना करना पड रहा हैं। संबधित ठेकेदार को जल्द सड़क निर्माण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।