कांके: रांची के JSSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया गया
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची स्थित JSSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया गया। लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोट भी आई है। बता दें कि हजारों की संख्या में छात्र JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।