कांके: JSSC CGL में आज से होगा सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, प्रशासन अलर्ट
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 JSSC CGL में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज सोमवार सुबह करीब दस बजे से होना है।इस दौरान छात्रों के प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।मिली जानकारी के अनुसार आज झारखंड के विभिन्न जिलों से आंदोलन करने के लिए छात्र JSSC कार्यालय पहुंचेंगे।छात्र परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।