कांके: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी फिरोज अली रविवार देर रात करीब 11 बजे गिरफ्तार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद किया कर लिया है। बता दें कि आरोपी फिरोज अली हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था।