कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पहले कच्ची सड़कों पर सेलेग डालने की योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।स्थानीय वार्ड पार्षदों ने शनिवार दोपहर 3 बजे आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा सेलेग की जगह मिट्टी डाली जा रही है,जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।पार्षदों का कहना है कि बरसात के मौसम में मिट्टी डालने से सड़के कीचड़मई हो जायेगी।