मुंगेर: जिला पदाधिकारी ने कार्यालय वेश्म में जिले की स्वीप आइकॉन के रूप में श्रीजा सेन गुप्ता को किया नामित
Munger, Munger | Feb 8, 2024 जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कार्यालय वेश्म में जिले की स्वीप आइकॉन के रूप में मुंगेर निवासी मिस इंडिया बिहार श्रीजा सेन गुप्ता को नामित करते हुए बुके देकर सम्मानित किया। वहीं इस दौरान श्रीजा सेन गुप्ता ने जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह का आभार जताया।