मुंगेर: भाजपा नेत्री व मुंगेर की पूर्व उप महापौर बेबी चंकी का हुआ निधन
Munger, Munger | Feb 8, 2024 भाजपा नेत्री बेबी चंकी का बीमारी के चलते 7 फरवरी की देर रात को निधन हो गया। बता दें कि बेबी चंकी पूर्व में वार्ड कमिश्नर एवं मुंगेर की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं। साथ ही वह अपने समय की एथलीट खिलाड़ी भी थी। इसके अलावा पॉलिटिकल से लेकर सामाजिक कार्यों में उनकी बेहतर छवि थी।