मुंगेर: पूर्व उप महापौर बेबी चंकी के निधन से शहर में शोक की लहर
Munger, Munger | Feb 8, 2024 भाजपा नेत्री बेबी चंकी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. 7 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. यह खबर सुनते ही राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का लगातार शोक संदेश जारी है. बता दें कि बेबी चंकी पूर्व वार्ड कमिश्नर एवं डिप्टी मेयर भी रह चुकी है. वहीं, उन्होंने अपने जीवन में यह करके दिखाया की बेटियां भी किसी से कम नहीं है, अपने समय की एथलीट खिलाड़ी भी वह रही है.