फिरोज़ाबाद: असमत नगर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक महिला समेत तीन लोगों को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के असमत नगर इलाके सें मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक पक्ष यानि सुलेमान अली ऒर रुखसार नामक महिला समेत तीन लोग घायल हुये है। घायल पक्ष की माने तो बहन दबाई लेने जा रही थी इसी दौरान पडोसी इमरान ऒर आमिर नें गाली गलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर परिवार के तीन लोगो के साथ मारपीट की है।