लालगंज: बरदह थाना की पुलिस ने यक्ष एप की मदद से झपटमारी की घटना का सफल अनावरण किया, अंतर्जनपदीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम ने यक्ष एप की मदद से झपटमारी की घटना का सफल अनावरण किया है । पुलिस ने इस मामले में एक अंतर्जनपदीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध तमंचा कारतूस और नगद रुपए बरामद किए गए हैं ।