जमुई: छप्परडीह की करूणा देवी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई, जमीन पर कब्जे और जान से मारने की मिली धमकी
Jamui, Jamui | Jul 24, 2025 सोनो थाना क्षेत्र के छप्परडीह गांव की निवासी करूणा देवी ने गुरूवार की दोपहर 12 बजे के करीब डीएम कार्यालय पहुंचकर जमीन विवाद को लेकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने डीएम को आवेदन देते हुए करूणा देवी ने बताया कि उनके दिवंगत पति श्याम सुंदर मोदी के नाम वर्ष 1991 से उनलोगों के कब्जे में है। उसके बावजूद दबंग उसे परेशान कर रहे हैं। डीएम से मदद की गुहार लगाई है।