मऊगंज: मऊगंज में ओड्डा नदी के पास चोर 33 केवी लाइन के 10 पोल के तार काट ले गए, थाने में रिपोर्ट दर्ज
Mauganj, Rewa | Jul 19, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के ओड्डा नदी के समीप 33 केवी लाइन के 10 पोल का तार चोर काट ले गए जिसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्थल पर जाकर पंचनामा तैयार किया और आज 19 जुलाई की सायंकाल 5 बजे पुलिस थाना मऊगंज पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। बताया जाता है कि ओड्डा नदी से केएनके प्रोजेक्ट द्वारा मऊगंज नगर में पानी की सप्लाई की जाती है।