मऊगंज: देवतालाब पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार बाइक पर पलटी, बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत
Mauganj, Rewa | Jul 17, 2025 लौर थाना के देवतालाब पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार बाइक पर पलट गई जिससे घायल हुए बाइक चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई परिजन लौर पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस पीएम कराने की तैयारी में जुटी है। बताया जाता है कि महेंद्र वर्मा निवासी रतनगवा खास जो देवतालाब में ब्रेकरी की दुकान संचालित करता था।