पुष्पराजगढ़: सरई पुलिस ने गुजरात से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा
बुधवार 11:00 बजे सरई चौकी पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज नाबालिग के अपहरण मामले में उसे गुजरात से दस्तयाब कर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी 12 जून को परिजनों से नाराज होकर अपनी इच्छा से गुजरात काम करने चली गई थी। चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 अगस्त को उसे दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई की ।