जालौन के कालपी में निकली यूपी की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, 11 हजार दीपो से जगमग हुए यमुना घाट
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन के कालपी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाजसेवी अभय द्विवेदी चमारी के संरक्षण में 700 मीटर यानी करीब 2300 फुट लंबी चुनरी के साथ निकाली गई। इस भव्य यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
#kalpi #yamuna #jalaunnews
Orai, Jalaun | Nov 24, 2026